Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

तृणमूल से निकाले गए नेता को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार : अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने विश्वास जताया कि इस बार भी तालडांगरा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की जीत तय है

02 Apr 2026

तृणमूल से निकाले गए नेता को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार : अभिषेक बनर्जी

बांकुड़ा। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने बांकुड़ा जिले के तालडांगरा में आयोजित चुनावी जनसभा से भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। गुरुवार को पार्टी उम्मीदवार फाल्गुनी सिंहबाबू के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे अभिषेक ने भाजपा उम्मीदवार सौभिक पात्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित नेता को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि “जिस नेता को तृणमूल कांग्रेस छोड़ देती है, भाजपा उसे सिर पर बैठा लेती है।”
उन्होंने कहा कि बांकुड़ा की इस जनसभा में उमड़ी भीड़ से साफ संकेत मिल गया है कि यह धरती स्वेच्छाचारी ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। “यहां न कोई सांप्रदायिक शक्ति विजयी होगी और न ही कोई बंगाल-विरोधी दल। यहां के लोग स्वावलंबी बंगाल के विकास को ही समर्थन देंगे,” उन्होंने कहा।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि तालडांगरा के लोगों ने एकजुट होकर स्पष्ट संदेश दिया है कि वे “मां-माटी-मानुष” की विकास की राजनीति के साथ खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल में लोगों के मताधिकार को कमजोर कर सत्ता हासिल करने की साजिश कर रही है, जिसे जनता विफल कर देगी।
तृणमूल नेता ने भाजपा उम्मीदवार सौभिक पात्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने दावा किया कि सिमलापाल थाना में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज है और उन पर छेड़छाड़ तथा तोड़फोड़ जैसे आरोप भी लगे हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में तालडांगरा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर अरूप चक्रवर्ती विधायक चुने गए थे। बाद में 2024 के लोकसभा चुनाव में वे बांकुड़ा सीट से सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद हुए उपचुनाव में तृणमूल उम्मीदवार फाल्गुनी सिंहबाबू ने जीत दर्ज की थी
अभिषेक बनर्जी ने विश्वास जताया कि इस बार भी तालडांगरा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की जीत तय है। उन्होंने कहा कि फाल्गुनी सिंहबाबू लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और जनता के बीच उनकी मजबूत पहचान है, जिसके कारण पार्टी को इस सीट पर फिर से जीत मिलने की उम्मीद है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टीएमसी से निकाले गए नेता को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार:अभिषेक
अभिषेक बनर्जी ने विश्वास जताया कि इस बार भी तालडांगरा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की जीत तय है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News